घर का मंदिर सजाने के 3 आसान तरीके

3 आसान तरीके

Update: 2023-09-02 06:03 GMT
घर का सबसे अहम हिस्सा घर का मंदिर होता है। ऐसे में इसकी सजावट सही तरीके से करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। घर के मंदिर की साफ- सफाई के बाद ही आपको मंदिर की सजावट भी कर लेना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपनी मंदिर की सजावट करना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।
घर के मंदिर को लाइटों से सजाने के टिप्स
बाजार में आपको दीये वाली लाइट्स में ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। ऐसे में मंदिर को सजाने के लिए इससे बेस्ट लाइट औप कुछ भी नहीं हो सकती हैं। हम दिनभर तो मंदिर की लाइट ऑन तो नहीं करते हैं लेकिन शाम के समय अगर आप जलाती हैं तो यह काफी खूबसूरत लगते हैं।
कैसे सजाएं घर का मंदिर
मंदिर छोटा हो या बड़ा इसे आप आसानी से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि घर का मंदिर छोटा है तो इसकी सही तरीके से सजावट करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि यह पूरे तरीके से गलत हैं। छोटे मंदिर में आपको छोटी मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसे में आपको मंदिर ज्यादा भड़ा- भड़ा नहीं दिखेगा।
फूलों से सजाए मंदिर
अपने घर की मंदिर को सजाने के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों की सहायता भी ले सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। यह ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं। अगर आप रियल फूलों से मंदिर सजा रही हैं तो कुछ ही दिनों में यह फूल खराब हो जाएंगे। आजकल मार्केट में कई तरीके के लाइट वाले फूल भी मिलते हैं। ऐसे में मंदिर की सजावट के लिए आप इस तरीके के फूल चुक सकती हैं।
मंदिर का फर्श बनाए खाल
मंदिर के फर्श को आप खास बना सकती हैं। परमानेंट रंगोली डिजाइन आते है जिसे आप अपने मंदिर के फर्श पर करवा सकती हैं। यह काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो कार्पेट की मदद से भी अपने घर की मंदिर की सजावट कर सकती हैं। अच्छी क्वालिटी का कार्पेट आपको अपने मंदिर के फर्श पर बिछाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->