1oदमन के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Update: 2024-05-12 12:45 GMT
लाइफस्टाइल: 1oदमन के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
समुद्र तट के किनारे बसा दमन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते हैं इसके कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में-
 दमन बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो आकर्षक समुद्र तटों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुंदर दश्यों के साथ आपको बेहद ही लुभावनी वास्तुकला देखने को मिलेगी। अगर आप दमन घूमने जा रहे हैं, तो यहां के कुछ खूबसूरत जगहों को देखना बिल्कुल भी न भूलें। आइए जानते हैं 20+ दमन के घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?
सिटी शॉपिंग
दमन की यात्रा के दौरान अगर आप वहां से जुड़े कुछ यादगार चीजें खरीदना चाहते हैं, तो सिटी शॉपिंग आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आपको कई तरह के ओएस्टर से बनी चीजें, बांस से बने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लेदर की जूतियां मिल जाएंगी।
सैंट जैरोम फोर्ट
इस विशाल किले को नानी दमन किले के नाम से भी जाना जाता है। यह नानी दमक का विशिष्ट हिस्सा है, जिसका प्रवेश द्वार नदी की ओर है। किले के परिसर के अंदर कैथोलिक चर्च के सबसे प्रतिष्ठित पिताओं में से एक, सेंट जेरोम की एक बड़ी मूर्ति है। इस परिसर में अन्य आकर्षण भी हैं, जैसे चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ द सी और एक जैन मंदिर इत्यादि.
सोमनाथ महादेव मंदिर 
सोमनाथ महादेव मंदिर दमन में स्थित एक पुराना हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस शिवलिंग का निर्माण 19वीं सदी में एक साधु के अनुरोध पर हुआ था। यह मासी मेले नामक वार्षिक मेले की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है, जो हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का वातावरण शांतिपूर्ण है। अगर आप दमन की भीड़भाड़ से कुछ समय शांति में बिताना चाहते हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं।
नानी दमन
नानी दमन या छोटा दमन, शहर का एक छोटा सा हिस्सा है। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से कई गोथिक शैली के चर्च, एक लाइटहाउस, प्रसिद्ध नानी दमन किला और 18वीं शताब्दी के कांच के भित्ति चित्र और पेंटिंग वाला एक पुराना जैन मंदिर शामिल हैं। यहां एक लोकल दुबई मार्केट भी है, जहां से आप सही कीमतों पर खरीददारी कर सकते हैं।
दमन किला
दमन किला, दमन के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। लगभग 30,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस किले में बड़ी संख्या में तोपों के भंडार है, जिसकी वजह से यह लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां खूबसूरती से डिजाइन की गई ये तोपें अपनी उल्लेखनीय नक्काशी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। दमन किला चर्च ऑफ बॉम जीसस, चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ रोज़री और चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ रेमेडीज के लिए भी प्रसिद्ध है।
बेसिलिका ऑफ बोम जीसस 
यह चर्च मोती दमन में स्थित। यह बॉम जीसस को समर्पित है। इसका निर्माण 1559 में शुरू हुआ था और इसकी प्रतिष्ठा 1603 में हुई थी। पुर्तगाली बस्ती के शुरुआती दिनों में यह एक पैरिश चर्च हुआ करता था। यह इमारत उस समय के पुर्तगाली कारीगरों और डिजाइनरों की शानदार वास्तुशिल्प कौशल और उत्कृष्ट शिल्प कौशल का एक जीवंत उदाहरण है। इसकी जटिल डिज़ाइन पुर्तगाली और रोमन शैली की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।
जैम्पोर बीच 
जैम्पोर बीच दमन के मुख्य आकर्षक केंद्र में से एक है। यह मोती दमन जेट्टी से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीच है। यह मुख्य रूप से अपने काले कीचड़ रंग के पानी के कारण प्रसिद्ध है। शांति और एकांत की चाहत रखने वालों के लिए यह काफी प्रसिद्ध जगह है। समुद्र तट शहर की भीड़-भाड़ से दूर है और इसलिए आराम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
कैथेड्रल ऑफ बोम जीसस चर्च 
पुर्तगाली संबंध की वजह से दमन का कैथोलिकों से गहरा संबंध है और कैथेड्रल ऑफ बॉम जीसस उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्मारकों में से एक है। विभिन्न पवित्र स्थानों में से, कैथेड्रल ऑफ बॉम जीसस सबसे लोकप्रिय पवित्र स्थल है। सन् 1603 में बना यह चर्च आज भी बेहद खूबसूरत है।
डोमिनिकन मोनेस्ट्री
डोमिनिकन मोनेस्ट्री अपने ऐतिहासिक गौरवों की गवाही देता है। यह मोनेस्ट्री फिलहाल धार्मिक अध्ययन के मुख्यालय के रूप में कार्य भी करता था। यहां दूर-दूर से कई कैथोलिक विद्वानों आते हैं। इस मोनेस्ट्री के प्रवेश द्वार पर बने पुष्प पत्थर लोगों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करते हैं।
देवका बीच
देवका बीच काफी खूबसूरत बीच है। दमन के कई अन्य बीच की तरह, यह भी एक विशाल समुद्रतट है। इस बीच से आपको साफ नीला पानी दिखेगा। बीच का रखरखाव काफी अच्छे से किया गया, जो इसकी सुंदरता को बनाए हुए है। इसके अलावा, यहां एक विशेष मनोरंजन पार्क भी है, जिसमें विशाल फव्वारे और बच्चों के लिए खेलने का खूबसूरत मैदान है।
दमन घूमने का सबसे सही समय कौन सा है?
दमन घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना अक्टूबर से फरवरी माह का माना जाता है। इस महीने में मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है। इस सीजन में औसतन तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस होता है।
Tags:    

Similar News