इंडियन क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाई हुई हैं। धनश्री वर्मा को अक्सर नए नए वीडियोज पर डांस करते देखा जाता रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो धनुष के पॉपुसर सॉन्ग राउडी बेबी पर थिरकती देखी जा सकती हैं।
इससे पहले भी धनश्री वर्मा ने साउथ इंडियन फिल्म के कई हिट ट्रैक्स पर डांस कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हाल ही में उन्हें पुष्पा के हिट ट्रैक सामी सामी पर थिरकते देखा गया था। अब उनका ये राउडी बेबी डांस वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'राउडी बेबी पर डांस करने के लिए कभी देर नहीं हो सकता'
बता दें, धनश्री वर्मा स्टार वाइफ होने के साथ साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा है, जहां वो लोगों को डांस सिखाती हैं। इसी के साथ वो एक डेंटिस्ट भी हैं।
Tags: