युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने किया धमाकेदार डांस... देखें VIDEO
धनाश्री वर्मा अपने डांस और पति युजवेंद्र चहल के साथ अपनी तस्वीरों के साथ धूम मचाए रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | धनाश्री वर्मा अपने डांस और पति युजवेंद्र चहल के साथ अपनी तस्वीरों के साथ धूम मचाए रहती हैं. हाल ही में मशहूर यूट्यूबर ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी की है, और दोनों को अकसर साथ देखा जा सकता है. लेकिन शादी के बाद भी धनाश्री वर्मा का डांस को लेकर जुनून कम नहीं बल्कि और बढ़ ही गया है. वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रही हैं. धनाश्री ने एक और डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस देखकर युजवेंद्र चहल भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं
धनाश्री वर्मा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आप अपनी आंखों पर यकीन करते हैं? क्या आपको नहीं लगता है कि यह फास्ट फॉरवर्ड जैसा है और सुपर पैक्ड पावरफुल परफॉर्मेंस हैं...इस वीडियो को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है.' इस तरह धनाश्री वर्मा ने ही इशारा कर दिया है कि यह धांसू डांस परफॉर्मेंस है और फैन्स को बहुत मजा भी आने वाला है.
लेकिन 'आलू चाट' सॉन्ग पर जितना धमाकेदार डांस धनाश्री वर्मा का है, उतना ही मजेदार कमेंट उनके पति युजवेंद्र चहल भी है. युजवेंद्र चहल ने इस डांस परफॉर्मेंस को देखकर लिखा है, 'WOW...' इस तरह धनाश्री वर्मा के इस डांस को खूब लाइक्स आ रहे हैं, और इसके साथ ही फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं.