YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जो नया ट्विस्ट आया है उससे फैंस पूरी तरह शॉक्ड हैं। कावेरी पौद्दार और रूही तो अभिरा और अरमान की जिंदगी बर्बाद करने में पूरा जोर लगा ही रही हैं, लेकिन जब भी मौका मिलता है तो बाकी का परिवार भी इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ता है। रूही जाकर अरमान के सामने घड़ियाली आंसू बहाएगी और उससे कहेगी कि जो मैं तुमसे कहने जा रही हूं वो तुम्हारे लिए सुनना आसान नहीं होगा, लेकिन एक बात याद रखना कि हम सब तुम्हारे साथ हैं। क्योंकि अरमान हर बार की रूही की चालबाजियों से अच्छी तरह वाकिफ है इसलिए वो उसे सख्त लहजे में जवाब देगा कि मेरे साथ अभिरा है रूही, और मुझे उसके अलावा किसी और के साथ की कोई जरूरत नहीं है। कावेरी पौद्दार रूही से कहेगी- तुम्हारे आंगन में कभी किलकारियां नहीं गूंजेंगी अरमान। इस लड़की से शादी करके तुम्हें मिलेगा क्या। इस बात पर संजय भी आग में घी डालने से नहीं चूकेगा और अभिरा के जख्मों पर नमक रगड़ते हुए कहेगा- ये लड़की इस लायक ही नहीं है कि इसका अपना परिवार हो। वो अभिरा का हाथ थामेंगे और उसे वहां से लेकर चले जाएंगे। जाते-जाते मनीष जी पूरे पौद्दार परिवार के मुंह पर तमाचा मारते हुए कहेंगे- आंसुओं से इंसान पिघलते हैं, पत्थर नहीं। और इस घर में सिर्फ पत्थर बसते हैं।