YRKKH फेम एक्ट्रेस Pooja Joshi दूसरी बार माँ बनने की सुनाएंगी खुशखबरी

Update: 2023-07-21 09:57 GMT
शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का सबसे पसंदीदा शो है. शो में इन दिनों तीसरी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। शुरुआत से लेकर अब तक जब भी शो में लीप आया है, शो हिट हो गया है। जब शो शुरू हुआ तो एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा भी इसका हिस्सा थीं. शो में उनके किरदार का नाम वर्षा था, वह अक्षरा (हिना खान) की भाभी के रोल में थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।
पूजा दोबारा मां बनने वाली हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी है।उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने पति और बेटी के साथ नजर आ रही हैं. वह ब्लैक ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी बेटी हाथ में एक बोर्ड पकड़े नजर आ रही है।
जिसमें लिखा था- मैं जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं। उनके इस पोस्ट पर फैंस और सितारे खूब प्यार बरसा रहे हैं। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। एक्ट्रेस लता सभरवाल ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी बनाया है। एक्ट्रेस शिरीन सेवानी ने भी उन्हें बधाई दी है। लता और शिरीन ने पूजा के साथ शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ काम किया था।
 बता दें कि पूजा की शादी 2015 में हुई थी। उन्होंने 2017 में बेटी को जन्म दिया। पूजा ने अब इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और काफी खुश हैं. पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने परिवार से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
Tags:    

Similar News

-->