बीते 6 साल से नायरा और सीरत का रोल निभाकर लोगों का दिल जीतने वालीं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अब इस शो से विदा ले चुकी हैं. लंबे समय तक एक साथ टीम बनकर काम करने वाले एक्टर्स और टीम के बीच रिश्ता कितना खास हो जाता है इसका अंदाजा हम कुछ तस्वीरों से लगा सकते हैं. ये तस्वीरें उस मौके की हैं जब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से आखिरी दिन विदाई ले रही थीं. इस मौके पर मेकर राजन शाही (Rajan Shahi) काफी इमोशनल हो गए.

नहीं रुके पूरी टीम के आंसू

अब फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'कार्तिक-सीरत' की कहानी को खत्म कर दिया गया है. कहानी एक लीप के साथ कई साल आगे बढ़ चुकी है. ऐसे में अब नई पीढ़ी के साथ शो की नई शुरुआत होने जा रही है. नायरा और सीरत के किरदार में बीते 6 साल से नजर आने वालीं शिवांगी जोशी अपने काम के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गईं. टीम ने उन्हें विदा करते हुए केक कटिंग सेरेमनी रखी. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

राजन शाही हुए इमोशनल

शो मेकर राजन शाही भी शिवांगी को फेयरवेल देते हुए काफी भावुक नजर आए. सेट पर 'ये रिश्ता' की टीम के लिए माहौल इतना भावुक कर देने वाला था कि शो प्रोड्यूसर राजन शाही भी क्रू के आगे अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे. राजन शाही ने खुद सेट से केक कटिंग के वक्त की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. शिवांगी इन तस्वीरों में भीगी आंखों के साथ दिखाई दे रही हैं. उन्होंने एक लंबे नोट में शिवांगी को शुक्रिया कहा है. उन्होंने लिखा, कहा- 'शुक्रिया शिवांगी जोशी इस ग्रेटीट्यूड के लिए. YRKKH की टीम यूनिट कास्ट और क्रू शुक्रिया.'


कही इतनी बड़ी बात

राजन ने इस पोस्ट में यह भी कहा, 'कल का दिन इन सभी को धन्यवाद कहने का था. हम सबने मिलकर एक बेंचमार्क सेट किया है. इतना प्रोफेशन, हार्डवर्किंग टैलेंट और सबसे बड़ी बात इतनी अच्छी इंसान. अपने 29 साल के करियर में मैंने एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर ऐसा इंसान नहीं देखा. आशा है कि हर प्रोडक्शन हाउस, मेकर और चैनल इतना लकी हो कि तुम संग काम कर सके. तुम हमेशा चैनल, मेकर्स के साथ पहले दिन से मजबूती के साथ खड़ी रही. सेट पर अपने आखिरी दिन तक ऐसे ही जुटी रहीं. हमारे सारे को-एक्टर्स के बिहाफ में मैं ये गर्व से कह सकता हूं कि थैंक यू. मोहसिन और तुमने हमेशा ये जोड़ी बनाए रखी, बेस्ट जोड़ी और टीम.'

Tags: