Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अभिमन्यु पर उठाया नील ने हाथ, अक्षरा तोड़ेगी दोनों का रिश्ता

कहीं दोनों को अलग करते-करते दोनों खुद साथ आ जाएं और अगर ऐसा होता है तो फैंस खुश होंगे।

Update: 2022-10-21 03:40 GMT
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु को नील और आरोही के रिलेशनशिप के बारे में पता चल गया है। दोनों अब इस रिश्ते को रोकना चाहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि आरोही, नील से प्यार नहीं करती। वह बस उसके पैसे के लिए उसके साथ प्यार का नाटक कर रही है। इसी बीच अभिमन्यु, बिरला अस्पताल से आरोही का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर देता है। इसके बाद नील और भड़क जाता है। वह अब बागी बन गया है अभिमन्यु और पूरे परिवार के खिलाफ।
अभिमन्यु पर उठाया नील ने हाथ
बिरला परिवार को अब पता चल जाएगा कि नील, आरोही से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद फिर बिरला परिवार परेशान हो जाएगा। पार्थ, नील से बात करेगा और उसे समझाएगा कि आरोही बहुत मतलबी है और वह उससे प्यार नहीं करती है। लेकिन नील, आरोही के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनेगा और पार्थ का कॉलर पकड़ लेगा। इसके बाद जब अभिमन्यु बीच में आता है तो नील गुस्से में उसे भी धक्का मार देता है। नील का ऐसा बिहेवियर देखकर अभिमन्यु को बड़ा झटका लगता है। वह सदमे में आ जाता है कि आज तक उसके इतने करीब रहने वाला उसका भाई, आज ऐसे बर्ताव कर रहा है।
आरोही को अक्षरा का चैलेंज
अक्षरा जब आरोही को रोकती है तो वह अक्षरा पर इल्जाम लगाती है कि वह हमेशा उसकी खुशियों के बीच आती है। अक्षरा कहती है कि तुम बहुत मतलबी हो, सिर्फ अपने बारे में सोचती हो। जिसके बाद आरोही कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह नील से शादी करेगी। वहीं अक्षरा भी आरोही को चैलेंज करती है कि वह कुछ भी करके इस शादी को रोकेगी।
लेकिन अब क्या अक्षरा और अभिमन्यु मिलकर नील और आरोही को शादी रोक पाएंगे या नहीं। वैसे ऐसा भी हो सकता है कि कहीं दोनों को अलग करते-करते दोनों खुद साथ आ जाएं और अगर ऐसा होता है तो फैंस खुश होंगे।

Tags:    

Similar News

-->