यश जौहर और रूही जौहर का छठवां बर्थडे, तैमूर से लेकर अबराम भी आए नजर

अब रूही और यश की बर्थडे पार्टी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यहां देखें फोटोज।

Update: 2023-02-02 08:20 GMT
Yash Johar And Roohi Johar Birthday Pics: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के बच्चे यश जौहर और रूही जौहर ने 1 फरवरी को अपना छठा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पिता करण ने बी-टाउन सेलेब्स के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टीका आयोजन किया, जिसमें फेमस फिल्मी सितारों के बच्चे पहुंचे। करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में जहां एक्ट्रेस करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ पहुंची थीं, तो वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटी शमीसा और वियान के साथ पार्टी में शिरकत की। अब रूही और यश की बर्थडे पार्टी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यहां देखें फोटोज।
बर्थडे बॉय यश जौहर का आउटफिट
करण जौहर के बेटे यश जौहर ने अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लैक कलर की मिक्की माउस टी-शर्ट और पैंट पहनी थी। इस आउटफिट में यश बेहद ही क्यूट लग रहे थे।
भाई के जैसे कपड़े पहने नजर आईं रूही जौहर (Roohi Johar)
वहीं रूही जौहर ने भी अपने भाई यश के मैचिंग के कपड़े पहने थे। इस तस्वीर में रूही अपनी नैनी के साथ घर से निकलती नजर आ रही हैं।
पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान के लाडले अबराम
यश और रूही की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम अपनी मॉम गौरी खान संग पहुंचे थे। इस तस्वीर में अबराम अपनी नैनी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। 
बेटी मेहर संग पार्टी में पहुंची नेहा धूपिया
एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपनी बेटी मेहर को लेकर करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। इस तस्वीर में नेहा धूपिया अपनी बेटी के हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने भी बच्चों के साथ की पार्टी में शिरकत
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान और शमीसा के साथ यश और रूही की बर्थडे पार्टी में शिरकत की। इस जहां शिल्पा ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, तो वहीं वियान भी मां के रंग में रंगे नजर आए। 
Tags:    

Similar News