जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी सिनेमा तमाम दफा अपने वल्गर कंटेंट को लेकर सवालों के घेरे में रहा हो लेकिन यहां की स्टार कास्ट कास्ट में टैलेंट की कमी नहीं है. क्योंकि यह एक ऐसी इंडस्ट्री है जो कम बजट में भी कई बार धमाकेदार मटेरियल लाती है. अब भोजपुरी सिनेमा बड़े लेवल पर खुद को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है लिहाजा यहां के सेलेब्स की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. बहरहार, यहां हम वहीं निरहुआ (Nirahua) और यामिनी सिंह के एक गाने को लेकर कर रहे हैं जिस पर भले ही ज्यादा यूजर्स का ध्यान न गया हो लेकिन इसमें इस जोड़ी ने अपना बेहतरीन परफोर्मेंस दिया है.

वीडियो में दिखीं यामिनी सिंह की ग्लैमरस अदाएं
भोजपुरी इंडस्ट्री में आमतौर पर दर्शकों को निरहुआ आम्रपाली दुबे की जोड़ी पसंद आती है लेकिन इस वीडियो में यामिनी सिंह अपनी लव कैमिस्ट्री बनाते दिख रहे हैं. लल्लू की लैला फिल्म के Ek Ber E Raja Ankhiya Ke Sojha में दोनों का रोमांटिक अंदाज बॉलीवु़ड की तमाम सुपरहिट जोड़ियों को टक्कर दे रहा है. इस गाने में यामिनी जहां अपने ग्लैमरस अंदाज से गजब ढा रही हैं तो वहीं निरहुआ जेंटलमैन की तरह अपने कैरेक्टर में जान डाल रहे हैं.
Full View
शानदार है गाने का स्लो म्यूजिक
बात अगर Ek Ber E Raja Ankhiya Ke Sojha गाने के लोकेशन की करें तो वो भी कमाल की है, क्योंकि इसे एक नैचुरल वातावरण में शूट किया गया है. इसमें एक बात और गौर करने वाली है कि वीडियो में वल्गेरिटी भी नहीं है. इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि निरहुआ- यामिनी ने परफोर्म किया है. इसके प्यार भले लिरिक्स संतोष पुरी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. ये वीडियो सॉन्ग 13 मार्च 2020 को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था. भोजपुरी सिनेमा का यह एक साफ सुथरा रोमांटिक गाना है जो वाकई दिलचस्प है.


Tags: