Pawan Singh संग काम नहीं करना चाहती हैं यामिनी सिंह, खेसारी लाल यादव पर लुटाया प्यार
किन खेसारी ने उनको समझाया और गले भी लगाया। एक्ट्रेस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया था।
Yamini Singh on Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के मशहूर हैं। हाल ही में यामिनी ने खेसारी लाल यादव का समर्थन किया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था कि कुछ लोग उनकी बेटी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल कर कर रहे हैं। यामिनी सिंह इस हरकत पर भड़क गई थीं। इस बीच यामिनी सिंह ने मीडिया से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने पवन सिंह को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोगों के होश उड़ गए हैं।
यामिनी सिंह ने की खेसारी लाल यादव की तारीफ
यामिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहते हैं क्योंकि वो बहुत लंबी है। एक्ट्रेस ने कहा कि इस वजह से उन्हें काम नहीं मिलता है। खेसारी लाल ने उनकी काफी मदद की थी। उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव को लंबी एक्ट्रेसेस काफी पसंद है। जब वो पहली बार उनके साथ काम करने वाली थी तो वो काफी परेशान हो गई थी। लेकिन खेसारी ने उनको समझाया और गले भी लगाया। एक्ट्रेस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया था।