उदय-मजनू की जोड़ी इस बार क्यों नहीं दिखेगी?

Update: 2026-06-26 14:00 GMT

मनोरंजन: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, इस बार फिल्म में फैंस की पसंदीदा जोड़ी उदय शेट्टी और मजनू भाई यानी अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर नहीं आए, जिससे दर्शकों में निराशा देखने को मिली।

इसी बीच अब हर किसी की नजर इस सवाल पर है कि क्या यह आइकॉनिक जोड़ी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘वेलकम 4’ में वापसी करेगी या नहीं। इस पर खुद अभिनेता Akshay Kumar ने बड़ा अपडेट दिया है।

हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा कि ‘वेलकम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक परिवार है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर, अनिल कपूर और पूरी टीम एक परिवार की तरह हैं। अक्षय ने संकेत दिया कि अगर ‘वेलकम 4’ बनती है, तो पूरी पुरानी टीम की वापसी देखने को मिल सकती है।

फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने भी बताया कि शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और नाना पाटेकर लगातार टीम के संपर्क में थे। नाना पाटेकर अक्सर शूटिंग की जानकारी लेते थे और अनिल कपूर ने भी भविष्य में साथ मिलकर बड़ा प्रोजेक्ट करने की बात कही थी।

इस बार ‘वेलकम टू द जंगल’ में उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह उनके भाइयों को दिखाया गया है। फिल्म में ‘येड़ा अन्ना’ और ‘रोमियो’ के किरदारों की एंट्री हुई है, जिन्हें सुनील शेट्टी और अरशद वारसी ने निभाया है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फ्रेंचाइजी के इस नए बदलाव ने जहां एक तरफ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई है, वहीं पुरानी स्टार जोड़ी की गैरमौजूदगी ने चर्चा भी तेज कर दी है। अब सभी की नजरें ‘वेलकम 4’ पर टिकी हैं कि क्या इसमें फिर से पुरानी कॉमेडी टीम एक साथ दिखाई देगी या नहीं।

Tags:    

Similar News