क्यों नहीं बन पा रही प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की ये film

Update: 2024-08-30 13:45 GMT

Mumbai मुंबई : साल 2021 में एक फिल्म की घोषणा की गई। नाम है- जी ले जरा। यह फिल्म तीन सालों से खूब सुर्खियां बटोर रही है। वजह है इस फिल्म के लिए चुनी गईं तीन टॉप अभिनेत्रियां। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट। यह फिल्म एक रोड ट्रिप एडवेंचर पर आधारित होगी। तीनों अभिनेत्रियों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तीनों को साथ में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म के प्रोडक्शन का काम लगातार टलता जा रहा है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि फिल्म रोक दी गई है। लेकिन फिर अपडेट आया कि पिक्चर में देरी हो रही है, लेकिन इसे रोका नहीं गया है। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। इस खबर को आए काफी समय हो गया है और अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। भाई की शादी के बाद वह अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म पानी के एक इवेंट में शामिल हुईं। इसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी के तहत किया जा रहा है। आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की बात करें तो दोनों ही अपनी फिल्मों पर काम करने में व्यस्त हैं। आलिया भट्ट की इस साल एक फिल्म आने वाली है। जिस फिल्म की वो शूटिंग कर रही हैं उसका नाम अल्फा है। इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी। कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का नाम अभी सामने नहीं आया है। 

 जी ले जरा' क्यों नहीं बन रही? हाल ही में जोया अख्तर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जी ले जरा' बनने में देरी क्यों हो रही है। दरअसल, तीनों ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पहले से ही कई प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट कर रखा है। वो लगातार इस पर काम भी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ कई पिक्चर्स को भी प्रोड्यूस कर रही हैं। जोया अख्तर के मुताबिक, तीनों के शेड्यूल को कोऑर्डिनेट करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। फिल्म के काम में देरी की यही मुख्य वजह है। वहीं, फरहान अख्तर का शेड्यूल भी तीनों से मैच होना चाहिए, जो नहीं हो पा रहा है। ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी का जॉइंट वेंचर है। इसकी कहानी जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखी है। हाल ही में जावेद अख्तर ने आलिया भट्ट की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनकी एक्टिंग बेहतरीन थी।आलिया भट्ट ने काफी समय पहले इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वे लिखती हैं कि 2 साल पहले 3 लड़कियां एक सपने के लिए साथ आईं। हम 'जी ले जरा' लेकर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी दिल जीतने वाली पोस्ट शेयर की थी। कोविड से पहले हम तीनों की मुलाकात फरवरी 2020 में हुई थी। फरहान अख्तर एक रोड ट्रिप मूवी पर काम कर रहे थे। ऐसे में वे तीनों को साथ लाना चाहते थे। इसलिए बात बन गई।


Tags:    

Similar News

-->