आखिर क्यों सुर्ख़ियों में बनीं हुई है वेटरन एक्ट्रेस Zeenat Aman

Update: 2023-07-26 13:42 GMT
70 और 80 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान की फैन फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। उन्होंने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म हलचल से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की सबसे बड़ी और दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। जीनत अमान कई सालों से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। हैं, लेकिन फिर भी अक्सर किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
 इन दिनों खबरें हैं कि वह जल्द ही एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो जीनत फिल्म 'बैन टिक्की' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन फराज आरिफ अंसारी करने वाले हैं। इस फिल्म को मनीष मल्होत्रा प्रोड्यूस करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जीनत अमान के साथ शबाना आजमी और अभय देओल भी नजर आने वाले हैं।
 बताया तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने नवंबर में शुरू होने वाली है। बता दें, इससे पहले जीनत अमान साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में नजर आई थीं। इसमें अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे भी थे। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। वहीं अब करीब चार साल बाद जीनत अमान एक बार फिर पर्दे पर वापसी को लेकर चर्चा में हैं।
 जीनत अमान पिछले कुछ समय से अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, इसी साल फरवरी में वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आई हैं, जिसके बाद वह अक्सर वहां पोस्ट शेयर करती रहती हैं और फैन्स के साथ दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उन्हें 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
Tags:    

Similar News