Breakup के बाद विवेक ओबेरॉय का शादी से उठ गया था विश्वास

Update: 2024-09-04 11:02 GMT

Mumbai.मुंबई: 90 के दशक के फेमस एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वो आज भी पर्दे पर एक्टिव हैं। थिएटर में एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद वो ओटीटी पर भी पर काम कर रहे हैं। आखिरी बार वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया है। विवेक ओबेरॉय प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है और बताया कि वो पत्नी प्रियंका अल्वा से मुलाकात के पहले शादी करने का इरादा छोड़ चुके थे। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप-ब्रेकअप जगजाहिर है। दोनों रिश्ते में थे तो काफी बवाल हुआ था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के साथ रिश्ते में होने की वजह से विवेक का करियर खत्म हो गया। इसकी वजह सलमान खान से पंगा लेना माना जाता है। ऐसे में अब लंबे समय के बाद एक्टर ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात की है। उन्होंने हाल ही में पिकंविला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर कहा कि वो शादी का इरादा छोड़ चुके थे। एक्टर ने कहा कि जब वो किसी से अलग हो रहे थे तो उन्हें लगता था कि अब उन्हें कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहिए। वो स्ट्रेस में रहने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें काफी कॉम्प्लिकेशन्स झेलने पड़े थे। विवेक को भांजे और भतीजियों के बीच रहने की वजह से लगने लगा था कि शादी की क्या जरूरत है।
जब मां ने कहा- ‘प्रियंका से एक बार मिल लो फिर…’
विवेक ओबेरॉय ने आगे बताया कि उन्हें एक बार उनकी मां ने कहा कि वो प्रियंका नाम की लड़की से एक बार मिल लें। साथ ही एक्टर बेटे को प्रियंका से मिलने के लिए मनाने के लिए उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें वो पसंद ना आएं तो वो कभी भी आगे किसी लड़की से मिलने के लिए नहीं कहेंगी। फिर वो प्रियंका से इसी शर्त पर मिले थे।
आपको बता दें कि ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में भी विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका से मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि प्रियंका से पहले उनकी मासी मिल चुकी थी। बाद में वो मिले थे। प्रियंका उन दिनों न्यूयॉर्क में MBA की पढ़ाई कर रही थीं। उनके रिश्तेदारों ने सारी चीजें सेट की और फिर उन्होंने 29 अक्टूबर 2010 को शादी कर ली थी।
शादी से पहले हुआ था ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप
गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय शादी से पहले ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे और कुछ समय के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 2004 में फिल्म ‘क्यों, हो गया ना’ में दोनों ने साथ में काम किया था और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी बवाल मचा था। माना जाता है कि सलमान खान से विवादों के चलते इनका ब्रेकअप हो गया था।
Tags:    

Similar News

-->