सपना चौधरी ने जब की थी सुसाइड की कोशिश, मजबूर होकर खा लिया था जहर!!

इस दौरान वो काफी परेशान हो गई थी। आइए जानते हैं सपना चौधरी ने ऐसा क्यों किया था।

Update: 2023-01-02 07:21 GMT
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। डांसिंग क्वीन आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। उनकी डांसिंग को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। सपना की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। जब भी ठुमके लगाती हैं तो पूरा देश झूम उठता है। सपना चौधरी ने अपने दम पर हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि सपना ने एक बार अपनी जान देने की कोशिश की थी। इस दौरान वो काफी परेशान हो गई थी। आइए जानते हैं सपना चौधरी ने ऐसा क्यों किया था।
विवादों में आ गई थीं सपना
दरअसल सपना चौधरी ने एक कार्यक्रम में रागनी गाई थी जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने इस रागनी ने जमकर धमाल मचाया था। लेकिन उनका एक बयान उनकी मुसीबत बन गई थी। 
सपना ने दलितों का किया था अपमान
सपना ने अपनी इस रागनी के जरिए दलितों पर सवाल खड़े किए थे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।
सपना के खिलाफ हुआ था मुकदमा दर्ज
दलित समाज ने सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। बता दें कि सपना चौधरी दलित समाज की ये रागनी यूट्यूब पर भी अपलोड की गई थी। 
सपना पर लग गया था बैन
इस विवाद के बाद कई हरियाणवी म्यूजिक कंपनी ने सपना से नाता तोड़ दिया था। सपना को कोई भी काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से वो बेहद परेशान हो गई थी।
सपना चौधरी ने की थी जान देने की कोशिश
इसके बाद सपना इतनी परेशान हो गई थी कि उन्होंने जहर खा लिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने सपना को बचा लिया था। 

Tags:    

Similar News