रणबीर कपूर पिता बनने वाले हैं। उनके पिता ऋषि कपूर अपने पोते-पोतियों के साथ खेलने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि आलिया भट्ट से शादी करने से 10 साल पहले ऋषि ने रणबीर को शादी से जुड़ी सलाह दी थी। रणबीर उस वक्त आलिया को डेट नहीं कर रहे थे लेकिन उनके पिता ने बताया था कि उन्हें लाइफ पार्टनर चुनने में सावधान क्यों रहना चाहिए। ऋषि कपूर ने अपने होने वाले पोते-पोतियों और कपूर खानदान के वारिशों के बारे में बात की थी।

राज कपूर बच्चे के परदादा होंगे


रणबीर कपूर सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर 2011 में आए थे। इस शो के दौरान ऋषि ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये रणबीर को एक मैसेज दिया था। उन्होंने कहा था, तुम्हें अपनी जिंदगी जीनी है और तुम्हें अपनी जिंदगी अपने सोलमेट के साथ जीनी है। तुम्हें बहुत ध्यान रखना होगा क्योंकि वह इंसान तुम्हारे बच्चों की मां होगी। राज कपूर पर दादा होंगे और मेरा पोता होगा।
पुरानी क्लिप हो रही है वायरल
शो की यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। आलिया ने सोमवार को प्रेग्नेंसी की खबर दी है इसके बाद लोग कई पुरानी क्लिप्स और तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। ऋषि कपूर अपने पोते-पोतियों के साथ खेलना चाहते थे, इसीलिए वह चाहते थे कि रणबीर जल्दी से शादी कर लें। ऋषि कपूर का निधन साल 2020 में हो गया। उन्हें कैंसर था और सालभर से ज्यादा उन्होंने कैंसर से जंग लड़ी थी।
डिया पर अपनी और रणबीर की तस्वीर शेयर करके लिखा था, हमारा बेबी जल्दी आ रहा है। इस पर सोनी राजदान, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा पोस्ट करके खुशी जता चुके हैं। वहीं करण जौहर ने भी आलिया के लिए इमोशनल पोस्ट किया था। 

Tags: