जब बुरी तरह से डर गई थीं Manisha Koirala बोलीं- ‘जोंक चिपक गई थीं

Update: 2024-09-05 13:59 GMT

Mumbai.मुंबई: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) अपनी बेहतरीन आदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने हिंदी के साथ-साथ साउथ की भी फिल्मों में भी अभिनय किया है। मनीषा आज भले ही एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं लेकिन, उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। वो कैंसर से जंग लड़ीं, जिसके बाद करियर में लंबा ब्रेक हो गया था। लेकिन, फिर वो वापसी कर चुकी हैं और दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत रही हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद एक्ट्रेस ने ‘संजू’ और ‘हीरामंडी’ जैसी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। ऐसे में उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। दरअसल, एक बार मनीषा कोइराला ने एक बार O2 India से बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका हिट गाना ‘तू ही रे’ शूट करने में काफी मुश्किल था। इसके दो सीक्वेंस में उन्हें बहुत दिक्कतें हुई थीं और वो काफी डर गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस गाने की शूटिंग को दो जगहों समंदर की लहरों और दूसरा पत्थरों पर शूट किया गया था। समंदर की लहरें पत्थर से टकरा रही थीं। मनीषा को काफी डर लग रहा था।

मनीषा ने बताया था कि गाने की शूटिंग जगल में भी की गई। दूसरी जगह पर घना जंगल था। उन्होंने ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी थी और जंगल में भाग रही थीं। उनके पैरों और टांग पर जोंक चिपक गया था। इसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर उन्हें किसी ने नमक लगाने की सलाह दी थी ताकि जोंक को हटाया जा सके। इसके बाद एक्ट्रेस ने बूट्स पहने और फिर सीन की शूटिंग की थी।
जब आंखों में हुई परेशानी
इसके अलावा मनीषा कोइराला को एक बार आंखों में भी
परेशानी
हो गई थी। उनका ये किस्सा गाना ‘कहना ही क्या’ के दौरान का था। इस गाने की शूटिंग से पहले उनकी आंखों में कुछ निकल आया था। इससे उन्हें काफी तकलीफ हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि फिर भी उन्होंने मेकअप की मदद से शूट किया था। इसके साथ ही मनीषा कोइराला ने एक और घटना जिक्र किया था। उनके मुंह से बदबू आने लगी थी। इसके बारे में बॉबी देओल ने बताया था कि फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने प्याज खा ली थी और उनके मुंह से बदबू आने लगी थी।
‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं मनीषा कोइराला
बहरहाल, अगर मनीषा कोइराला के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। इसमें एक्ट्रेस का लीड रोल रहा था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और संजिदा शेख जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेस ने अहम रोल प्ले किया था। वेब सीरीज हिट रही थी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इस वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ा किस्सा एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें फव्वारे के नीचे बैठना पड़ा था। इसमें उन्हें सीन के लिए 12 घंटे तक पानी में डेबी रहना पड़ा था। पानी गंदा हो गया था और फिर भी वो उसी में रही थीं।
Tags:    

Similar News

-->