बॉलीवुड के पावर कपल की बात आती है तो इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) का नाम सबसे पहले आता है। बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की जोड़ी। इस कपल ने 24 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी की थी। इस साल इस कपल की शादी को 23 साल पूरे होंगे। इस कपल ने अपनी शादी की खबर किसी को नहीं होने दी थी बेहद गुपचुप और परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे।

शादी के बाद ये कपल हनीमून पर रवाना हुआ था। इस कपल के हनीमून पर काफी दिलचस्प कहानी है जिसका खुलासा काजोल और अजय ने कपिल शर्मा के शो में दिया था। काजोल ने बताया था कि हनीमून को लेकर मेरी शर्त थी कि हम दो महीने के लिए हनीमून पर जाएंगे। हम आस्‍ट्रेलिया, लॉस वेगास और दूसरी जगह होते हुए 40 दिन बाद जब ग्रीस पहुंचे, तब तक अजय बिल्कुल थक चुके थे।
एक सुबह अजय उठे और बोले, मुझे बुखार आ रहा है और तेज सिर दर्द हो रहा है। मैंने कहा, कि मैं आपको दवाइयां दे देती हूं। लेकिन अजय बार-बार यही कह रहे थे, मेरी तबियत ठीक नहीं है। फिर मैंने उनसे पूछा, मैं क्या करूं ये बताओ? तब उन्होंने कहा कि, 'घर चलो'। मैंने पूछा 'सिर दर्द के लिए घर वापस चलें?' तो उन्होंने कहा मैं बहुत थक चुका हूं, बस घर चलो। ऐसे में हम बीच हनीमून से मुंबई वापस आ गए।
बता दें अजय और काजोल की कहानी फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। सेट पर काजोल बड़ बड़ बोलती रहती और अजय चुपचाप बैठे रहते और यही से अजय बड़बोली काजोल को भा गए और दिल में हलचल मचा गए । इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हुआ....लेकिन दोनों में से कोई अपने दिल की बात जुबां तक नहीं ला पा रहा था। ऐसे में कम बोलने वाले अजय को ही दिल का हाल काजोल के सामने खोलना पड़ा।
अजय काजोल की पहली फिल्म हलचल तो सिनेमा घरों में फ्लॉप रही लेकिन इन दोनों के बीच कुछ ऐसी केमिस्ट्री थी जिसे कई प्रोड्यूर्स ने अपनी फिल्मों में भुनाया। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी 'गुंडाराज इश्क, प्यार तो होना ही था, दिल क्या करे, यू मी और हम और राजू चाचा जैसी फिल्मों में दिखी।


Tags: