शाहरुख खान और सलमान खान का किस बात पर हुआ था झगड़ा? सामने आई सच्चाई, वीडियो भी है मौजूद
फाइल फोटो
बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और 'दबंग' अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) एक दूसरे के अच्छे दोस्त कहे जाते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब कहा जाता था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वैसे इस बीच सलमान और शाहरुख का एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वो अपनी लड़ाई की असली वजह बताते दिख रहे हैं।
ज्यादा खुश कौन है?
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है। जहां शाहरुख और सलमान एक साथ स्टेज पर काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'किसी को ये नहीं मालूम कि सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ। हमारा झगड़ा एक बहुत ही छोटी सी बात पे हुआ, कि हम दोनों में से ज्यादा खुश कौन है?'
मैं घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है
वीडियो में शाहरुख आगे बताते हैं कि वो सलमान को शादी करने के लिए समझा रहे थे। शाहरुख कहते हैं, 'मैंने उसको कहा कि मैं घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है, बीवी होती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। तो सलमान कहता है- मैं जब घर जाता हूं, मेरी बीवी नहीं है, इसलिए मुझे उससे और ज्यादा खुशी होती है।'
मेरे गोद में ढेर सारी लाडलियां बैठती हैं
शाहरुख आगे कहते हैं, 'मैंने कहा कि घर जाता हूं तो मेरे लाडली मेरे गोद में बैठती है, तो मुझे खुशी होती है। उसने बोला- मैं घर जाता हूं, मेरे गोद में ढेर सारी लाडलियां बैठती हैं, मुझे और भी ज्यादा खुशी होती है। तो इसी बात पे हमारा झगड़ा सा हो गया।' वहीं वीडियो में आगे भी सलमान और शाहरुख खूब मस्ती करते दिखते हैं।
1991 में हुई थी शाहरुख- गौरी की शादी
बता दें कि शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1991 में गौरी से शादी की थी। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। वहीं सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है, हालांकि उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। गौरतलब है कि फैन्स सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहते हैं।