ये क्या! दीपिका पादुकोण ने हथेली पर लिखवाया इस एक्टर का नाम, देखें वीडियो

Update: 2021-11-15 06:41 GMT

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग ऐनीवर्सरी पर उनकी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका अपनी हथेली पर मेहंदी लगवा रही हैं। डिजाइन के नाम पर उन्होंने अपने पति रणवीर का नाम लिखवाया है। यह अनदेखा वीडियो दीपिका के करवाचौथ का है। सिलेब मेहंदी आर्टिस्ट वीना ने दीपिका के कई और अनदेखे वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं।

इस वीडियो में दीपिका ट्रडिशनल कपड़े पहने दिख रही हैं। वीना उनके हाथ पर मेहंदी लगाती दिख रही हैं। दीपिका ने हाथ पर रणवीर की स्पेलिंग लिखवाई है। दीपिका बोलती दिख रही हैं, करवाचौथ पर मैं बस ये कर रही हूं, जबकि चेहरा पूरा भर लूंगी। (मेकअप)
इस बार तो रणवीर ने भी करवाचौथ अपने हाथ पर दीपिका का नाम लिखवाया था। उन्होंने अपने टीवी शो बिग पिक्चर में बताया था कि वह भी व्रत रख हैं। रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण की शादी 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई थी। उन्होंने कोंकणी और सिंधी दो रिवाजों से शादी की थी, इसके बाद कई दिन तक शादी का जश्न चला था। दीपिका और रणवीर ने कई रिसेप्शंस दिए थे।
वीना ने ये वीडियो शेयर करके दीपिका को ऐनीवर्सरी की बधाई दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वीना के इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत, नताशा दलाल, आलिया भट्ट सहित कई सिलेब्स की तस्वीरें हैं।


Tags:    

Similar News

-->