मनोरंजन: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इसी बीच दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इम्तियाज अली की जमकर तारीफ की। सुभाष घई ने लिखा कि इम्तियाज अली ने अपनी खास स्टोरीटेलिंग शैली के साथ एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी पेश की है। उन्होंने इसे एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव बताया और कहा कि वह इस फिल्म को दोबारा देखना चाहेंगे।
सुभाष घई ने पूरी टीम को बधाई देते हुए नसीरुद्दीन शाह के अभिनय को दमदार बताया। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी और वेदांग रैना जैसे युवा कलाकारों के प्रदर्शन की भी सराहना की। घई ने कहा कि पूरी कास्ट को स्क्रीन पर देखना एक अलग अनुभव देता है और सभी ने बेहतरीन काम किया है।
वेदांग रैना ने भी सुभाष घई के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए धन्यवाद कहा और अपनी खुशी जाहिर की। फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने मिलकर किया है।