नई दिल्ली: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) से हमेशा ही साबित किया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका में बखूबी खुद को ढाल सकती हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बता दिया है कि बोल्डनेस के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं. अक्सर इंस्टाग्राम पर उनके बोल्ड अवतार की झलक देखने को मिल जाती है.

साड़ी में भी हॉट दिख रही हैं शमा
शमा के चाहने वालों को हमेशा ही उनके नए लुक्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में एक्ट्रेस भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं. अब फिर से शमा ने फैंस के साथ अपना सिजलिंग अवतार शेयर किया है. लेटेस्ट लुक में उन्हें रेड कलर की साड़ी पहने देखा जा रहा है, लेकिन कमाल की बात यह है कि इस लुक में भी वह बेहद हॉट दिख रही हैं.
शमा ने दिखाई दिलकश अदा
शमा ने अपने इस लुक कंप्लीट करने के लिए हाथों में ढेर सारी चूड़ियां और गले में नेकलेस पहना है. यहां उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है और साड़ी के पल्ले को ऊपर उठाती हुईं पोज दे रही हैं.
अब फैंस के बीच उनके इस अवतार को बेहद पसंद किया जा रहा है. कुछ ही देर में शमा की इस फोटो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं.
अक्सर बोल्ड लुक में दिखती हैं शमा
वैसे शमा के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डाली जाए तो उन्हें अक्सर बोल्ड और हॉट लुक में देखा जाता है. इस तरह साड़ी में एक्ट्रेस को कम ही देखा गया है. वहीं, फैंस को तो उनका हर अवतार बेहद पसंद आता है.
Tags: