'बिगबॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Urfi Javed) इस साल 2021 की में ऐसी सेलेब्रिटी के तौर पर उभरी हैं जिन्होंने अपनी बोल्डनेस के कारण काफी सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन अब ये साल खत्म होने के पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरों के साथ कुछ ऐसा लिख दिया है कि उनके फैंस को झटका लग गया है. उन्होंने लिखा है कि एक समय में उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आते थे. उन्होंने अपना पूरा संघर्ष इस पोस्ट में बयां किया है.

इतनी बार हारीं कि गिनती भी नहीं
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वह ब्रा और जींस पहने काफी बोल्ड बोल्ड दिख रही हैं. उनके फैंस इन तस्वीरें को शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा नोट भी कैप्शन में लिखा है. जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बात की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'तुम्हें पता है मैं कितनी बार हारी हूं? मैं तो अब गिनती भी नहीं हूं.'
सुसाइड का आता था ख्याल
उर्फी ने कैप्शन में आगे लिखा, 'जिंदगी में कई बार तो मुझे लगता था कि मुसीबतों से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है कि मैं अपनी जिंदगी ही खत्म कर दूं. मेरी जिंदगी के बहुत बुरे हाल थे. खत्म करियर, बुरे रिलेशनशिप्स और बिना पैसों के मुझे ऐसा लगता था कि मुझे जीने का हक ही नहीं है. मेरे पास अब भी बहुत पैसा नहीं है, एक अच्छा करियर नहीं है, और सिंगल हूं, लेकिन उम्मीद हैं.'
इस वजह से हैं जिंदा
कैप्शन में इसके बाद उर्फी ने लिखा, 'सिर्फ एक ही वजह से मैं जिंदा हूं (विश्वास मानिए जिंदगी में कई ऐसे हालात हुए हैं, जिन्होंने मुझे मार ही दिया था), कि मैं रुकी नहीं. मैं अब भी चल रही हूं और चलती रहूंगी. मैं शायद वहां नहीं पहुंचू, जहां चाहती हूं लेकिन उसके लिए रास्ते में जरूर हूं. कुछ बातें साल खत्म होने के पहले... उठो, लड़ो और जारी रखो. तुम अपने हालातों से ज्यादा मजबूत हो.'
आए दिन बढ़ाती हैं इंटरनेट का तापमान
बता दें कि उर्फी जावेद आए दिन अपने अजीब डिजाइनर ड्रेस के कारण सुर्खियों में रहती हैं. कभी वह फटी हुई तो कभी हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहने नजर आती हैं. उर्फी अपनी इन ड्रेसेज को खुद की डिजाइन करती हैं.
Tags: