फैमिली संग वेकेशन पर पहुँचे विवेक ओबेरॉय, एक्टर ने शेयर की 'Latest photos'

कोरोना काल में लंबे समय तक घर में बंद रहने के बाद बॉलीवुड सितारे वेकेशन मनाने निकल पड़े हैं।

Update: 2020-12-01 04:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक| कोरोना काल में लंबे समय तक घर में बंद रहने के बाद बॉलीवुड सितारे वेकेशन मनाने निकल पड़े हैं। बॉलीवुड के सितारे हॉलीडेज के लिए मालदीव्स जा रहे है। बॉलीवुड स्टार्स को मालदीव्स दूसरा घर जैसा लगने लगा है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi )भी अपनी फैमिली के साथ मालदीव्स में वेकेशन मनाने पहुँच गए है जिसकी झलक खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के सहारे दी है।

दरअसल हाल ही में विवेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। विवेक अपनी वाइफ प्रियंका और अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। फैमिली ट्रिप पर विवेक जमकर मजा कर रहे गेन। फैन्स भी इनकी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
44 साल के विवेक एक फैमिली मैन हैं। विवेक और प्रियंका अल्वा अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं।


विवेक के बेटे का नाम विवार वीर ओबरॉय है। जबकि उनकी बेटी का नाम अमीया निरवाना वीर ओबरॉय है।
आपको बता दें कि विवेक अपने बच्चों की परवरिश डिसिप्लिन तरीके से कर रहे हैं। ताकि उनके बच्चे छोटी सी उम्र में ही अपने सभी काम खुद करना सीख जाएं, और वो अपने कल्चर से भी जुड़े रहें।


विवेक अपने छोटे से परिवार के साथ विवेक काफी हंसी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं और लाइफ के हर पल को इंजॉय कर रहे हैं।
बता दें कि विवेक आखिरी बार कन्नड़ फिल्म रुस्तम में भरथ के रोल में दिखाई दिए थे ,इसके साथ ही विवेक ने पीएम मोदी की बायोपिक में भी लीड किरदार निभाया था। वो इन दिनों रोजी नाम की फिल्म बना रहे हैं जिसमे श्वेता तिवारी लीड रोल में हैं।


Tags:    

Similar News

-->