जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के एंडवेंचर्स टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही हैं। इस टीवी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के लिए कई सितारे केपटाउन में पहुंचे हुए हैं। जहां से इन सितारों की तस्वीरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। खतरों के खिलाड़ी 11 में इस बार बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट्स रहे राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली नजर आएंगे। इनके अलावा सना मकबूल, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी भी खतरों का मुकाबला करने वाले हैं। 

हाल ही में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने अपनी साथी सना मकबूल (Sana Makbul) के साथ कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दोनों काफी कोजी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। विशाल आदित्य संग अपनी इन तस्वीरों पर खुद सना मकबूल ने भी रिएक्ट कर मौसम का तापमान बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाय' 

निक्की तम्बोली ने किया ये कमेंट
इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए निक्की तम्बोली ने लिखा है, 'उफ… प्यार हवा में है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई सारी इमोजीस का भी इस्तेमाल कर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है। तो वहीं, अर्जुन बिजलानी ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा है, 'शोणा बाबू'। जबकि अभिनव शुक्ला ने तो विशाल आदित्य सिंह के चेहरे के भावों पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने पूछा, 'चेहरा इतना शिकायती क्यों है मेरे भाई।' टीवी सितारे ही नहीं, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
मधुरिमा तुली के एक्स हैं विशाल आदित्य सिंह
टीवी सीरियल स्टार विशाल आदित्य सिंह एक्ट्रेस मधुरिमा तुली के साथ रिश्ते को लेकर बीते साल काफी सुर्खियों में रहे थे। इन दोनों की सार्वजनिक तौर पर बुरी तरह लड़ाई हुई थी। दोनों ने झलक दिखला जा और बिग बॉस 13 में साथ काम किया था। इस दौरान इनके बीच हुई लड़ाई मारपीट के स्तर तक जा पहुंची थी।


Tags: