विराट ने अनुष्का को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

Update: 2024-05-02 07:25 GMT
मुंबई :  अनुष्का शर्मा का आज बुधवार (1 मई) को 36वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। इस मौके पर अनुष्का को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। विराट की इंस्टग्राम पोस्ट में 4 तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
पहली दो तस्वीरों में अनुष्का बेहद कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक में वो शॉर्ट और टॉप में हैं तो दूसरी में वो अपनी जुल्फों को संवारती दिख रही हैं। वहीं दो और तस्वीरें हैं जिसमें विराट खुद एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही वादियों के बीच घूमते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं।  

विराट ने कैप्शन में लिखा, “मुझे अगर तुम ना मिली होती तो शायद मैं जीवन की राह में कहीं भटक गया होता। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरी दुनिया में प्रकाश की तरह हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने साल 2013 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2017 में इटली में शादी रचा ली। उनके एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है।
Tags:    

Similar News