जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी के डांस के दिवाने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरी दुनिया में हैं. सपना चौधरी के स्टेज शो को देखने के लिए आज भी हजारों की भीड़ देखने के मिलती है. सपना चौधरी के नए ही नहीं बल्कि पुराने गानें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. सपना के कई पुराने गानें इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल माचा रहे हैं. इसी बीच सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं. लोगों को बाहर जितना लोग पसंद करते हैं. उससे कई गुना ज्यादा लोग उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर पसंद करते हैं. आलम ये है कि सोशल मीडिया पर वीडियो नया हो या पुराना उसे वायरल होने में देर नहीं लगती. हाल ही में सपना का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में सपना डांस कर रही हैं उस गाने के बोल हैं, 'तेरी आंख्या का यो काजल  आप भी देखिए-
Full View
गाने के हर एक बीट पर सपना चौधरी का ठुमका लोगों की जान ले रहा है. सपना की अदाएं देख लोग खुद को उनके फैन होने से रोक नहीं पा रहे हैं. सपना चौधरी का ये अंदाज देख हर कोई हैरान है, स्टेज पर सपना चौधरी ने अपने डांस से धूम मचा दी है. इस गाने पर अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को साल 2018 में त्रिमूर्ति कैसेट्स नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है.
बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है. वो जहां भी जाती हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो जाती है. सपना चौधरी, हरियाणा के अलावा यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश कई राज्यों में स्टेज पॉरफॉर्मेंस दे चुकी हैं.
आपको बता दें कि साल 2018 में गूगल पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले स्टार्स में सपना चौधरी तीसरे नंबर पर रही थीं. इनका जलवा अभी भी कायम है. वो जहां भी जाती हैं लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं.



Tags: