वायरल हुआ विक्रांत सिंह और आकांक्षा दुबे का नया गाना, देखें वीडियो

वहीं इसपर 500 से ज्यादा लोगों ने लाइक का बटन दबाया है।

Update: 2022-12-29 07:21 GMT
Vikrant Singh New Music Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और एकटर विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर रिएक्ट किया था। इस दौरान उन्होंने मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल किया था। वहीं कुछ दिनों एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। इस बीच अब विक्रांत सिंह का एक नया म्यूजिक वीडियो 'राजा हमका भी गोवा घुमाई दा' सामने आया है, जिसमें वो एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वायरल हुआ विक्रांत सिंह और आकांक्षा दुबे का नया गाना


विक्रांत सिंह के इस गाने को मिनी लाइव नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में विक्रांत सिंह और आकांक्षा दुबे की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पहली बार दोनों ने साथ काम किया है। इस सॉन्ग में आकांक्षा दुबे शॉर्ट्स और ब्रालेट में बेहद बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। इस गाने में आकांक्षा दुबे की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। वहीं मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। अबतक इस गाने को 53 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसपर 500 से ज्यादा लोगों ने लाइक का बटन दबाया है।

Tags:    

Similar News