Entertainment मनोरंजन : अभिनेता विजय देवरकोंडा मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इल्जाम है कि वियज देवरकोंडा ने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी की।
यह शिकायत 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी' के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान देवरकोंडा की टिप्पणियां आपत्तिजनक थीं। इनसे आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ। साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में देवरकोंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
Tags: