VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी पर बनी फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की अनसुलझी कहानी पर जल्द ही फिल्म आने वाली है

Update: 2021-04-13 14:22 GMT

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की अनसुलझी कहानी पर जल्द ही फिल्म आने वाली है. फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है. फिल्म का नाम 'न्याय : द जस्टिस' (Nyay : The Justice). इस फिल्म में दिवंतगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका में जुबेर नजर आएंगे. वहीं श्रेया उनके ओपोजिट रिया चक्रवर्ती का किरदार निभाएंगी. फिल्म में सुशांत के पिता के किरदार में असरानी नजर आ रहे हैं. फिल्म को 11 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने से पहले रिलीज किया जाएगा.

टीजर औऱ पोस्टर दोनों रिलीज
Full View

विकास प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' (Nyay : The Justice). का आज पोस्टर और टीजर, दोनों ही दर्शकों के सामने आ गया है. फिल्म सुशांत की मौत के अनसुलझे पन्नों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. सुशांत (Sushant Singh Rajput) के सभी फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. सामने आया फिल्म का टीजर 58 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत काफी धमाकेदार है.
ऐसा है टीजर
टीजर की शुरुआत में मशहूर ऐक्टर महिंदर सिंह की मौत की ब्रेकिंग न्यूज दिखाई जाती है, जिसने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है. जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का केस आपके सामने आ जाएगा. कई जांच एजेंसियां मामले की जांच करती नजर आएंगी. हैरान परेशान एक्टर का बाप नजर आएगा और सुशांत मामले की तरह ही इस टीजर में भी एक्टर की गर्लफ्रेंड होगी, जिससे लगातार पूछताछ का दौर दिखाया जा रहा है.
डायरेक्टर ने बताई फिल्म बनाने की वजह
एनबीटी में छपी खबर के अनुसार फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने कहा, 'सुशांत (Sushant Singh Rajput) की मौत की खबर से मैं बहुत हैरान था. मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, लेकिन सभी की तरह मैंने भी उनके लिए वैसा ही महसूस किया जैसे कोई अपना चला गया हो. फिल्म के माध्यम से लोगों के बीच एक संदेश भेजना चाहते हैं कि आत्महत्या विकल्प नहीं है. ये फिल्म एक्टर के लिए श्रद्धांजलि है.
Tags:    

Similar News