मुंबई। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की विनर रहीं, टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपलोड कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शिमला में अपनी फेवरेट जगह की चाट-पापड़ी और गोलगप्पों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के दोस्तों ने भी उनका पूरा साथ दिया है।

वीडियो में रुबीना बता रही हैं कि उनकी ये फेवरेट जगह है। जहां वो हर बार चाट-पापड़ी खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 8 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, फैंस को क्लिप देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं देते देखा गया है।
यहां देखें वीडियो-

रुबीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,'ये चाट वाला कितना लकी है।' वहीं कुछ अन्य फैंस ने रुबीना दिलैक के सादगी भरे लुक की दिल खोलकर तारीफ की है। हाल ही में रुबीना ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच में फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बीते दिन रुबीना 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो शक्ति, जीनी और जूजू के साथ छोटी बहू जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।


Tags: