जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एंड हाई पैड एक्ट्रेस की रूप जानीं जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज इस इंडस्ट्री की सबसे फेमस और सीनियर एक्ट्रेस हैं। उनके गाने और फिल्में फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होते। हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ था। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया है। गाने का नाम है 'दूधिया गोराई' (Doodhiya Gorai)।

इस गाने में रानी के साथ आदित्य ओझा भी हैं। इन दोनों का लुक इस गाने में काफी अलग और युनीक लग रहा है। वहीं गाने का वीडियो भी काफी जबरदस्त है। जिसे 5 अप्रैल को B4U भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। अबतक इसे 38 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने को प्रियंका सिंह और आलोक कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल लिखे हैं कुंदन प्रीत फणीन्द्र राव ने, और म्यूजिक आशीष वर्मा का है। रानी चटर्जी के इस गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें इस धमाकेदार वीडियो को यहां-
Full View


Tags: