जनता से रिश्ता वेबडेसक | अपनी आवाज और अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. पवन सिंह भोजपुरी फिल्म जगत का एक ऐसा नाम है, जिनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही हर तरफ छा जाती है. भोजपुरी दर्शक पवन सिंह की आवाज और उनके अभिनय के दीवाने हैं. इन दिनों पवन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सितंबर में पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'नजर मिलाओ बबुआन से' रिलीज हुआ था. यह गाना सितंबर से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने के वीडियो के लोग दीवाने हो गए हैं. इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को पवन सिंह के साथ मिलकर सोना सिंह ने भी गाया है. तो आइए, आप भी देखिए इस गाने का वीडियो-
Full View
पीआरए फिल्म्स द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए इस गाने के वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी करते नजर आ रही रहे हैं. हाल ही में पवन सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस मधु सिंह के साथ लंदन में एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे थे.


Tags: