सुनील ग्रोवर का मूंगफली बेचने का वीडियो, लोग बोले- 'कपिल शर्मा का शो छोड़ने
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर पिछली बार फिल्म 'गुडबाय' में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।
पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का हर अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है। वह अपने स्टाइल से लोगों का जमकर मनोरंजन करते हैं। वह फिल्मों और वेब सीरीज से लेकर तमाम शोज लोगों को अपनी कॉमेडी से ध्यान खींचत रहते हैं। सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उनके वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है आखिर ये क्या हो रहा है। आइए देखते हैं कि आखिर सुनील ग्रोवर के वीडियो में ऐसा क्या है।
सुनील ग्रोवर का मूंगफली बेचने का वीडियो
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील ग्रोवर सड़क के किनारे मूंगफली बेचते हुए नजर आ रहे हैं। उनको इस तरह से देखकर कोई भी परेशान हो गए लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए ये वीडियो बनाया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'खाओ खाओ खाओ।' उनका ये वीडियो काफी देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सुनील ग्रोवर के वीडियो पर रिएक्शन
सुनील ग्रोवर के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'अपना बिजनेस खोल लिया है, दो जगह से कमाई।' एक यूजर ने लिखा है, 'सर एड्रेस दो, मैं भी आता हूं।' एक यूजर ने लिखा है, 'अरे सर कपिल के शो में वापस आ आओ ना, गिले शिकवे भूलो सर।' एक यूजर ने लिखा है, 'कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद बाद ये हालत।' इस तरह से तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सुनील ग्रोवर के वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।
सुनील ग्रोवर का एक्टिंग करियर
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भौजी के किरदार से खूब पहचान मिली है। हालांकि, सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच विवाद से उन्होंने शो छोड़ दिया था। वहीं, आए दिन खबरें आती रहती हैं कि सुनील ग्रोवर शो में वापसी कर रहे हैं। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुनील ग्रोवर लगातार अपने एक्टिंग करियर में बिजी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर पिछली बार फिल्म 'गुडबाय' में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।