VIDEO: मोनालिसा ने 'कुंडी मत खड़काओ राजा' पर किया जोरदार डांस, कातिल अदा से मचाया गदर!

भजपुरी सिनेमा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का उनके फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है।

Update: 2021-06-24 08:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भजपुरी सिनेमा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का उनके फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। बात चाहे एक्टिंग की हो या डांसिंग की मोना दोनों में माहिर हैं। भोजपुरी सिनेमा में तो उन्होंने अपना जलवा बिखेरा ही है अब टीवी शो में भी उनके हर रोल को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वहीं इनके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी गदर मचा कर रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा (Monalisa) अकसर ही अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ कनेक्टेड रहने की कोशिश करती रहती हैं।

मोनालिसा बिसवास ने बस कुछ मिनट पहले अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में मोना फिल्म गब्बर इज बैक (Gabbar Is Back) के गाने 'कुंडी मत खड़काओ राजा' पर जबरदस्त डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस काफी खूबसूरत सा ब्लैक और गोल्डन कलर का लहंगा चोली भी पहना हुआ है। मोनालिसा की ये कातिल अदा काफी समय बाद फैंस को देखने मिल रही है। जिसके बाद उन्हें भोजपुरी सिनेमा की गदर मचाने वाली मोनालिसा की याद आ रही है।

इस वीडियो को शेयर किए बस कुछ ही मिनट हुए हैं और मोनालिसा के चाहने वालों ने इस पर अपना प्यार बरसाना भी शुरू कर दिया है। इतनी ही देर में 60 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में भी फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है- सुपर हॉट, वहीं दूसरे ने लिखा- फैनटास्टिक। इसके अलावा भी वीडियो पर अमेजिंग, वाओ और ब्यूटिफुल जैसे कमेंट्स की भरमार है।
आपको बता दें जबसे मोनालिसा ने हिंदी सीरियल्स में करना शुरू किया है तबसे वो भोजपुरी दर्शकों के साथ साथ हिंदी दर्शकों की भी फेवरेट हो गई हैं। मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में तो अपने अभिनय और अदाओं का जादू बिखेरा ही है साथ ही वो 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले वो स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाती दिखी थीं। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी। फिलहाल वो नए टीवी शो 'नमक इस्क का' में नजर आ रही रही हैं।


Tags:    

Similar News