VIDEO: खेसारी लाल-कनिष्का नेगी का नया सॉन्ग हुआ रिलीज, कुछ ही घंटो में लाखों के पार व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

Update: 2020-12-26 08:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अभिनेता के गाने यूट्यूब रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। ऐसे में खेसारी का नया हिंदी गाना 'इश्क' (Ishq) इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गान में खेसारी का एकदम स्टाइलिश और अलग अवतार देखने को मिल रहा है। गाने में खेसारी के साथ कनिष्का नेगी (Knishka Negi) भी नजर आ रही हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री और डांस खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी और कनिष्का ने मिलकर गाया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने। आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।

Full View



Tags:    

Similar News