VIDEO: गोरी नागोरी ने इस सॉन्ग पर किया कमरतोड़ डांस, झूमने पर मजबूर हुए लोग...

हरियाणवी गाना 'बदली बदली लागी' पर तो कई डांसर्स ने जलवा बिखेरा है। इन डांस वीडियोज को फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार दिया है।

Update: 2020-12-23 12:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी गाना 'बदली बदली लागी' पर तो कई डांसर्स ने जलवा बिखेरा है। इन डांस वीडियोज को फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार दिया है। इसी बीच 'बदली बदली लागी' पर हरियाणवी सेंसेशन बनकर उभरी गोरी नागोरी का भी एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, साथ ही ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

वीडियो में गोरी नागोरी गोल्डन और ब्लैक रंग का सूट पहने कातिल डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। कभी नागोरी स्टेज पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं, तो कभी स्टेज पर लेटकर अपने हुस्न का जादू चला रही हैं।
Full View
इस बेहतरीन और दमदार डांस वीडियो को तेज म्यूजिक मस्ती Baba NRG KLV Recording Studio चैनल ने अपलोड किया है। वहीं नागोरी की फैन फॉलोविंग की वजह से इस गाने को अबतक 23 लाख 79 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गोरी नागोरी की खूबसूरती और अदाओं पर फैंस मर मिट चुके हैं। इसी का नतीजा है कि गोरी के डांस वीडियोज वायरल होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। माना जा रहा है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को गोरी अपने डांस मूव्स से जबरदस्त टक्कर दे रही हैं और वो सपना चौधरी के लिए एक बेहतरीन प्रतिद्वंदी बनकर उभरी हैं।


Tags:    

Similar News