निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई फिल्मों में और कई गानों में काम किया है। फिलहाल उनका एक पुराना नया गाना 'मेरा बाबू मेरा सोना' (Mera Babu Mera Sona) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक महंगी बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे से फोन पर रोमांस कर रहे होते हैं। इसके बाद उसी बाइक पर आम्रपाली दुबे को बिठाकर वह पिक्चर दिखाने ले जाते हैं।


Full View


गाने में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे निरहुआ से पूछती है कि वो किस रंग का ड्रेस पहने और कौन सा पहने मॉडर्न या देसी ? जिस पर दिनेश लाल यादव बोलते हैं सलवार सूट पहन लो और दुपट्टे से मुंह ढक लेना, ताकि कोई हमें पहचान ना पाए। इस गाने को संदीप साजन ने लिखा है जबकि संगीत मधुकर आनंद का है।


Tags: