VIDEO: जादूगर बनना चाहते थे एक्टर पुलकित सम्राट...अब दिखाने जा रहे अपना तैश

एक्टर पुलकित सम्राट को बॉलीवुड के फुकरे के रूप में जाना जाता है.

Update: 2020-10-29 11:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक्टर पुलकित सम्राट को बॉलीवुड के फुकरे के रूप में जाना जाता है. वे एक ऐसे मस्त मौला अभिनेता हैं जो सिर्फ अपनी उपस्थिति से ही किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. पुलकित ने कम समय में कई फिल्मों में काम कर लिया है. उन्हें टीवी का भी लंबा अनुभव रहा है. ऐसे में उन्हें एक सुंतलित अभिनेता कहा जा सकता है. उन्होंने कॉमेडी से लेकर सांस-बहू के सीरियल तक, सबकुछ कर लिया है.

पुलकित का फिल्मी करियर

अब पुलकित अपने उन्हीं एक्टिंग स्किल्स के दम पर फिल्म तैश में इंटेंस रोल निभाने जा रहे हैं. ये एक ऐसा रोल है जिसके अंदर गुस्सा भरा पड़ा है, जो बदला लेने के लिए कुछ भी कर सकता है. पुलिकत को बड़े पर्दे पर ऐसे किरदारों में नहीं देखा गया है. उन्हें तो फुकरे और पागलपंती जैसी फिल्मों में बिना सिर पैर वाली कॉमेडी करते देखा गया है. लेकिन अब पुलकित ने अपनी राह बदल ली है. तैश के जरिए वे दिखाना चाहते हैं कि उनके अंदर एक ऐसा एक्टर छिपा है जो हर तरह का किरदार निभा सकता है.

जादूगर बनने का सपना

वैसे जिस पुलकित सम्राट को अभी एक एक्टर के रूप में जाना जाता है, एक समय ऐसा भी था जब पुलकित किसी बड़ी फिल्म में काम करने के सपने भी नहीं देखते थे. उनका तो बस एक छोटा सा सपना था. उन्हें सड़क पर एक मैजिक शो का आयोजन करना था. पुलकित को हमेशा से ही जादू देखने का और उन्हें खुद करने का काफी शौक रहा है. वे अलग-अलग ट्रिक कर लोगों को हैरान करने में विश्वास रखते हैं. खुद पुलकित ने अपने इस शौक के बारे में विस्तार से बताया था. उन्हें लोगों का मन पढ़ना पसंद था, वे ताश के पत्तों के जरिए कई बेहतरीन ट्रिक्स को अंजाम देते थे. ऐसे में तब तक उनकी जिंदगी में एक्टिंग का वो स्थान नहीं था.

Full View

लेकिन फिर एकता कपूर ने एक ऐसे सीरियल की शुरुआत की, कि उसकी वजह से एक साथ कई कलाकारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. उस सीरियल का नाम था क्योंकि सांस भी कभी बहू थी. अब वैसे तो इस सीरियल में स्मृति ईरानी लीड रोल में थीं, लेकिन उस जमाने में सभी लड़कियों का दिल तो उस लक्ष्य पर आ टिका था जो पुलकित सम्राट ने निभाया था. एक्टर ने काफी लंबे समय तक खुद को उस सीरियल से जोड़कर रखा था. उन्हें उसी सीरियल की वजह से एक्टिंग की दुनिया में पहचान मिली. लेकिन बाद में एक्टर ने उस सीरियल को अलविदा कह दिया और वे अपनी जिदंगी में आगे बढ़ गए.

फुकरे ने बदली जिंदगी

फिर पुलकित ने बॉलीवुड का रुख करते हुए फिल्म बिट्टू बॉस से अपना डेब्यू किया और कुछ हद तक वे सफल भी रहे. फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी लेकिन पुलकित सभी की नजरों में आ गए थी. उसी वजह से फरहान अख्तर की नजर पुलकित पर पड़ी और उन्होंने साल 2013 में अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म में काम कर लिया. उस फिल्म का नाम था फुकरे. फुकरे की कहानी तो गजब थी ही, लेकिन सबसे यादगार रहे वो किरदार जिन्होंने उस कहानी को इतना मजेदार बना दिया. उस फिल्म के बाद पुलकित की पहचान एक कॉमिक स्टार के रूप में बन गई और उन्होंने सनम रे, पागलपंती, डॉली की डाली जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन अब पुलिकत तैश में एकदम अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. उनके तेवर अब हंसाने वाली नहीं बल्कि खौफजदा करने वाले होने वाले हैं.

Tags:    

Similar News