पंचतत्व में विलीन दिग्गज गायिका आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Asha Bhosle Last Rites: सुरों की अमर आवाज आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी. आशा ताई की गूंज हमेशा इस दुनिया में बनी रहेगी. मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में समाई उनकी देह भले ही प्रकृति को लौटा दी गई हो, मगर उनकी आवाज हर दिल में हमेशा जिंदा रहेगी. उनकी अंतिम विदाई के साथ एक युग का अंत जरूर हुआ है, लेकिन उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक उन्हें अमर बनाए रखेंगे.
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. सिंगर अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. आशा की पोती जेनाई बुरी तरह टूट गई हैं. दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं.