जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी के चर्चित रियालिटी शोज में से एक 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) का आगाज़ हो चुका है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए टीवी की दुनिया के कई नामचीन और हसीन चेहरे मुंबई से केपटाउन पहुंच चुके हैं। जिसकी वजह से कल मुंबई एयरपोर्ट का नजर कुछ अलग ही दिख रहा था। कहीं मुस्कान तो कहीं आंसु और कहीं उदासी देखने को मिली। गुरुवार आधी रात के बाद 11 कंटेस्‍टेंट्स शो की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हुए।

इस दौरान कई सेलेब्स ऐसे थे जिन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने उनके पार्टनर्स साथ आए थे। इसी कड़ी में राहुल वैद्य और दिशा परमार (Disha Parmar) के बीच प्‍यार भरी मस्‍ती देखने को मिली तो, दिव्यांका त्र‍िपाठी (Divyanka Tripathi) ने आंखों में आंसु लेकर अपने पार्टनर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को गुडबॉय कहा। लेकिन इसी बीच एक जोड़ी ऐसी भी दिखी जिसने बाय बोलते वक्त अनोखे अंदाज़ में एक दूसरे को किस (Kiss) किया। वहीं इस वीडियो के सामने आने बाद ये तेज़ी से वायरल हो रहा है।

हम बात कर रहे हैं एक्टर और मॉडल वरुण सूद की, वरुण इससे पहले भी कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंने MTV के रियलिटी शो रोडीज में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। कल वो भी केपटाउन जाने के लिए एयरपोर्ट पर दिखाई दिए और उन्हें छोड़ने उनकी गर्लफ्रेंड दिव्‍या अग्रवाल आई हुई थीं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गुडबाय करते हुए मास्क पहने हुए किस किया। उनका ये मास्क वाला किस पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने भ इस वीडियो को पोस्ट किया है।
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं कि इस जोड़ी ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन भी किया और अपना प्यार भी जाहिर किया । इनके अलावा और भी कई एक्टर्स और एक्ट्रेस यहां दिखाई दिए जो शो में हिस्सा ले रहे हैं, इनमें राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, सबा मकबूल, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह और सौरभ राज जैन जैसे सितारों का नाम शामिल है।


Tags: