65 साल के अनिल कपूर की फिटनेस देख उड़े 35 के वरुण धवन के होश, योग दिवस पर फोटो वायरल

कहा कि यह एलियन नहीं हैं, बल्कि वैम्पायर हैं क्योंकि उनकी कोई उम्र नहीं होती है।

Update: 2022-06-21 08:34 GMT

आज दुनिया के 75 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देश का बच्चा-बच्चा तक योग कर रहा है। उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। बॉलिवुड सेलेब्स भी इस लिस्ट में शुमार हैं। वह भी एक-से-एक आसन करके सबको हैरान कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी के अलावा अनिल कपूर ने भी इस दिन का भरपूर आनंद उठाया और जैसे तस्वीरें शेयर की, वरुण धवन ने उन्हें एलियन कह दिया।


अगर अनिल कपूर का इंस्टाग्राम फॉलो करेंगे तो उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के वक्त ही घर में जिम खोल लिया था। वह साइकलिंग करते हैं। योग करते हैं। कई किलोमीटर तक दौड़ते हैं। मतलब उनकी फिटनेस उनकी उम्र को छिपा देती है। कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाता है कि वह असल में किस ऐज ग्रुप के हैं।
अनिल कपूर ने योगासन करके चौंका दिया


अब International Yoga Day 2022 के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर की। सभी में वह अलग-अलग आसन करते दिखाई दिए। इन स्नैप्स को करके ऐक्टर ने कैप्शन लिखा, 'वर्ल्ड योग डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्वस्थ दिमाग, शरीर और खुशियों के लिए सभी को रोज कुछ योग करना चाहिए। यह मेरी सलाह है इसलिए आप भी कर सकते हो। #jugjuggjeeyo'

अनिल कपूर के पोस्ट पर वरुण धवन का कॉमेंट
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सभी ने अपने रिएक्शन देने शुरू किए। किसी ने कहा कि वह लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। तो किसी ने तालियां बजाईं। कुछ ने उनके जयकारे भी लगाए। लेकिन वरुण धवन (varun Dhawan) ने सबसे अलग कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'सर क्या आप एलियन हैं? प्लीज ईमानदार रहिए, मतलब आप कैसे 65 के हो सकते हैं? हे भगवान ये आदमी। हैशटैग इंस्पिरेशनल।'



लोगों ने अनिल कपूर के योगासन पर किया रिएक्ट
अच्छा लोग भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने वरुण के कॉमेंट पर मजेदार रिप्लाई किया। लिखा, 'वरुण धवन मैं नासा के लिए काम करता हूं। मैं वास्तव में इस बात को कंफर्म कर सकता हूं कि ये एलियन हैं।' एक ने तो इन्हें वैम्पायर बता दिया। कहा कि यह एलियन नहीं हैं, बल्कि वैम्पायर हैं क्योंकि उनकी कोई उम्र नहीं होती है।

Tags:    

Similar News