पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई के फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पॉट हुए वरुण धवन

Update: 2023-04-08 12:02 GMT
मुंबई, (आईएएनएस)| बॉलीवुड स्टार वरुण धवन को मुंबई के खार इलाके में फर्टिलिटी क्लीनिक में अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को क्लिनिक से बाहर निकलते हुए, कार की ओर जाते हुए देखा गया था।
जहां वरुण ने हुडी टी-शर्ट और जॉगर्स के साथ शूज पहने हुए थे। वहीं नताशा ने एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाली मोनोक्रोमैटिक ड्रेस पहनी हुई थी और अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था।
वरुण धवन और नताशा ने जनवरी 2021 में महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी की थी। अलीबाग के द मेंशन हाउस में हुई इस शादी में गेस्ट लिस्ट काफी टाइट थी।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News