मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण धवन, अपकमिंग मूवी की शूटिंग के लिए रवाना

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपने अलग अंदाज को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं

Update: 2022-04-09 18:23 GMT

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपने अलग अंदाज को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म बवाल की घोषणा की थी। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अब जानकारी आ रही है कि, जान्हवी कपूर और वरुण धवन की ये फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है और वो अपनी फिल्म अगली की शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं। वरुण धवन #Varun Dhawan Spotted को शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया है।

Varun Dhawan Airport Video) के इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर बैंगनी कलर की शर्ट और मैचिंग का ट्राउजर पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने स्टाइलिश ड्रक सनग्लासेस भी लगा रखे है और वो काफी स्मार्ट लग रहे है। आपको बता दें, इस फिल्म को फिल्म निर्देशक साजिद नाडियाडवाला और निर्माता नितेश तिवारी की इस फिल्म से जान्हवी कपूर और वरुण धवन पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म बवाल 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा कर रिलीज डेट का एलान किया है।

हालांकि अभी फिल्म के किरदार को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर अभिनेता के माता-पिता की भूमिका में दिखाई देंगी।

आपको बता दें, इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर और नीतू कपूर पहली बार एक दूसरे के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। वरुण और कियारा की ये फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ-साथ एक्टर वरुण धवन कौशिक की फिल्म भेड़िया में एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आएंगे जो काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं।
Tags:    

Similar News