फिल्म 'जुग जुग जियो' ,में साथ काम करेंगे, वरुण धवन और अनिल कपूर शूट करेंगे एक पार्टी सॉन्ग

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं।

Update: 2021-08-09 15:46 GMT


जनता से रिश्ता वेबडेस्क:- बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में कियारा अडवाणी के साथ उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' भी। इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है फिल्म में वरुण धवन और अनिल कपूर के बीच धमाकेदार डांस परफॉरमेंस होने वाली है। इसी डांस नंबर के लिए वरुण रिहर्सल करने में बिजी हैं।

ईटाइम्स के मुताबिक वरुण पिछले कुछ दिनों से डांस स्टूडियो में लगातार जा रहे हैं। इस गाने को आदिल कोरियोग्राफ कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक-'भेड़िया की शूटिंग के बाद वरुण धवन ने अपना सारा ध्यान 'जुग जुग जियो' की तरफ लगाया है। वह पिछले कुछ समय से इस गाने की तैयारी कर रहे हैं और अपने घर के नजदीक एक स्टूडियो में रिहर्सल करना पसंद करते हैं। इस पार्टी सॉन्ग के लिए वरुण धवन अनिल कपूर के साथ स्टेप्स मैच करेंगे। उनके अगस्त के अंत तक इस गाने की शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है।"
बता दें, फिल्म 'जुग जुग जियो' अलग अलग जनरेशन के दो कपल की कहानी है। फिल्म एक नार्थ इंडियन परिवार पर आधारित होगी। वरुण NRI के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई चंडीगढ़ जैसी जगहों पर की गई है। अब फिल्म के गाने की शूटिंग होनी बाकी है।


Tags:    

Similar News

-->