नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने काफी वक्त में ही यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका में बखूबी खुद को ढाल सकती हैं. एक्ट्रेस कभी अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटतीं. शायद यही कारण है कि आज वाण के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं. लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग पर ही नहीं, बल्कि लुक्स पर भी फिदा हैं.

वाणी के लुक ने तोड़ी हदें
वाणी के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. ऐसे में वाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. हालांकि, इस बार वाणी ने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है. इसमें जिसकी भी नजर वाणी पर पड़ी वह उन्हें देखता ही रह गया.
बेहद हॉट दिख रही हैं वाणी
वाणी को इस फोटो में पीच कलर की बिकिनी पहने देखा जा रहा है. इयहां वह पानी की लहरों पर खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं.
हालांकि, ये वाणी की थ्रोबैक फोटो है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन बताया है कि उन्हें इसकी याद आ रही है. इस लुक में वाणी बेहद हॉट दिख रही हैं. फैंस उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी वाणी
दूसरी ओर वाणी की अपकमिंग मूवीज पर बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फैंस लंबे वक्त से वाणी की इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं.
Tags: