नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और 'उतरन' फेम टीना दत्ता (Tina Dutta) ने अपने एक्टिंग के दम पर घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर ली है. खास बात ये है कि आज भी बहुत से लोग उन्हें 'इच्छा' के नाम से ही जानते हैं. टीवी की ये संस्कारी बहू टीना वाकई असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं. इस बात का सबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट. पिछले कुछ समय से टीना अपने हॉट अवतार से सभी के होश उड़ा रही हैं.

टीना ने फिर उड़ाए होश
दरअसल, हमेशी ही दर्शकों ने उन्हें शोज में एक संस्कारी बहू या बेटी के किरदार में देखा है. ऐसे में जब भी वह बोल्ड लुक में नजर आती हैं, तो फैंस उन्हें देख हैरान रह जाते हैं.
टीना आए दिन एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ रही हैं. इसी कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि इन सब बातों उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. हालांकि इस बार उन्होंने अपने देसी लुक से लोगों का दिल जीत लिया है.
साड़ी पहन टीना ने बनाया दीवाना
टीना ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं.इनमें उन्हें ब्लू कलर की स्टाइलिश साड़ी पहने देखा जा सकता है.
टीना ने जिस तरह से इस साड़ी को कैरी किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है. यहां उन्होंने बालों को कर्ल कर ओपन रखा है.
इस तरह किया लुक कंप्लीट
मैचिंग नेकलेस के साथ टीना ने अपने लुक को और एक्सेसराइज किया है. यहां वह हर फोटो में अलग-अलग पोज दे रही हैं.
अब टीना के चाहने वालों के बीच उनका ये लुक तेजी से वायरल होने लगा है. फैंस उनके इस अवतार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वैसे, टीना के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डाली जाए तो ज्यादा पोस्ट में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है.
Tags: