जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं. वह अपने अजीबोगरीब आउटफिट के लिए इंटरनेट पर काफी ट्रोल हो जाती हैं लेकिन आज उर्फी एक अलग वजह से ध्यान खींच रही हैं. पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही थीं कि उर्फी इंडो-कैनेडियन सिंगर कुंवर (Urfi Javed Rumord Boyfriend Kunwarr) को डेट कर रही हैं. वेलेंटाइन इव पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी. अब, दोनों का नया सॉन्ग 'बेफिक्रा' रिलीज हो गया है, जोकि आते ही वायरल हो गया है.

उर्फी जावेद का 'बेफिक्रा' (Urfi Javed Befikra Song) सॉन्ग एक लव स्टोरी है, जो प्यार के इमोशंस और उसमें होने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाता है. गाने को -10 डिग्री ठंड में आर्मेनिया की सुंदर लोकेशंस पर शूट किया गया है. सॉन्ग का म्यूजिक काफी अट्रैक्टिव है. इसे सुनते ही आपको डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. गाने को कुंवर ने गाया है. कुंवर ने इसमें उर्फी के साथ परफॉर्म भी किया है.
Full View
'बेफ्रिका' (Befikra Song) का म्यूजिक ध्रुव जी ने दिया है. गाने के बोल कुंवर ने ही लिखे हैं. इस गाने को साहिल बाघरा और जेरी बत्रा ने डायरेक्ट किया है. उर्फी जावेद के इस म्यूजिक वीडियो को फैंस और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उर्फी और कुंवर की जोड़ी की तारीफ की. एक फैन ने कमेंट किया, "पहले से ही इसे सौ से ज्यादा बार देखा चुका हूं!! मुझे यह पसंद आया."
फैंस को पसंद आया उर्फी जावेद का सॉन्ग
'बेफ्रिका' सॉन्ग देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर किसी को रुलाना गीत का मिशन था तो आप जीत गए …… एक चैंपियन की तरह जीते ….. हम्म." एक अन्य यूजर ने लिखा,"मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं… मैं आपसे प्यार करता हूं और आपके गाने से भी.. खुश रहें." एक और यूजर ने लिखा, "मेरे लिए अबतक का सबसे बेस्ट सॉन्ग है. मैं इसे पूरी तरह से पसंद और एन्जॉय किया."


Tags: