उर्फी जावेद की सिजलिंग तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी। बिग बॉस ओटीटी की इस कंटेस्टेंट ने अपना एक और हॉट वीडियो कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपनी हर अदा से बिजली गिराने वाली उर्फी ने इस बार तो शॉट ड्रेस से चाहने वालों के कत्ल की पूरी तैयारी कर ली है। डार्क ब्लू आउटफिट में वो बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। इस नए वीडियो में उन्होंने एक बार फिर ऐसा लुक कैरी किया है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। देखने वाले बस अपना दिल थाम रहे हैं, और ट्रोल करने वाले भी अपने काम में जुट गए हैं। कोई उन्हें इस्लाम की याद दिला रहा है, तो कोई जुम्मे रात की।



यहां देखें वीडियो...


उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और इसपर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। डार्क ब्लू कलर के बॉडी फिट ड्रेस में वो अपनी अदाओं की बिजली गिरा रहीं हैं। बड़े स्वैग में वॉक करती एक्ट्रेस किसी स्टाइल दीवा जैसी नजर आ रहीं हैं। अपने लुक को कंम्पीलट करने के लिए ड्रेस के साथ उर्फी ने हाई प्लेटफॉर्म हील्स कैरी किए हैं और बालों की पोनी टेल बांधी हुई है। हमेशा की तरह उर्फी अपने इस बोल्ड वीडियो पर काफी ट्रोल भी हो रहीं हैं।



 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर उर्फी को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे। एक यूजर ने लिखा, ' इतनी छोटी ड्रेस'। तो वहीं एक अन्य ने पूछा कि क्या आपको ठंड नहीं लगती है। इन सबके बीच जिस कमेंट ने सबका ध्यान खींच वो एक मुस्लिम कट्टपंथी का था, जिसने अपने कमेंट में लिखा, 'जुम्मे के दिन ऐसे कपड़े कौन पहनता है?, बाकी दिनों का तो ठीक है पर जुम्मे के दिन तो ढंग के कपड़े पहन लिया करो'।


Tags: